बिहार पुलिस की एटीएस ने ताज सिटी सेंटर में की संयुक्त आतंकरोधी मॉक ड्रिल
बिहार पुलिस की एटीएस ने ताज सिटी सेंटर में की संयुक्त आतंकरोधी मॉक ड्रिल
बिहार पुलिस की एटीएस ने ताज सिटी सेंटर में की संयुक्त आतंकरोधी मॉक ड्रिल
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) द्वारा आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा संभावित आतंकी हमलों एवं आपातकालीन स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से सोमवार को पटना स्थित ताज सिटी सेंटर परिसर में संयुक्त आतंकरोधी मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।
इस मॉक ड्रिल में एटीएस बिहार के साथ-साथ पटना पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, राज्य आपदा मोचन बल तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जवान सक्रिय रूप से शामिल हुए।
अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी आतंकवादी घटना, विस्फोट या अन्य आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र की जांच करना था। ड्रिल के दौरान इलाके की घेराबंदी, संदिग्धों की तलाश, घायलों का सुरक्षित रेस्क्यू, भीड़ प्रबंधन तथा स्थिति को नियंत्रित करने की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया। विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और समयबद्ध कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया।
मॉक ड्रिल का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक मो० तनवीर अहमद एवं श्री कृष्ण मुरारी प्रसाद द्वारा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के संयुक्त अभ्यास से आपदा या आतंकी स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।