लूटपाट में विफल होने पर भरवाड़ा के स्वर्ण व्यवसायी सुरेश ठाकुर को मारी थी अपराधियों ने गोली , घटना में शामिल फरार को सिंहवाड़ा के जबांज थानेदार ने किया गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,सिंहबाड़ा /

स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा पुरानी बाजार में गत वर्ष 12 जून की रात लूटपाट दौरान स्वर्ण व्यवसायी सुरेश ठाकुर के मुंह में गोली मारकर जख्मी करने के मामले में फरार बदमाश मुजफ्फरपुर जजुआर थाना के राजघाट निवासी स्व.राजा राम दास के पुत्र राजेश दास उर्फ गंजा को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में सोमवार को भेज दिया गया है।इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार राजघाट निवासी विधायक कुमार दास के पास से बरामद मोबाइल तकनीकी जांच के बाद इसे दबोचने में पुलिस को सफलता मिली है। इधर, पूछताछ में राजेश दास ने स्वर्ण व्यवसायी के यहां लूटपाट की घटना का खुलासा कर अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। राजेश दास दास के खिलाफ मुजफ्फरपुर और सीतामढी जिले में कई थाना में हत्या लूटपाट रंगदारी के आपराधिक मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि वारदात में संलिप्त अबतक दो बदमाशों को जेल भेजा जा चुका है।
राजेश दास ने पुलिस को बताया है करीब दस बारह बर्ष पूर्व कटरा थाना कटाई गाँव में मोटर साईकिल लूट का घटना किया था, जिसमें मैं जेल भी गया हूँ उसके बाद नानपुर थाना अन्तर्गत सी०एस०पी० संचालक के डेढ लाख रूपया लूट किया था, कटरा थाना अन्तर्गत एक मर्डर की घटना में शामिल था। पुपरी थाना में अपराध का योजना बनाते हुए अवैध हथियार के साथ पकडा गया था। पूछताछ में उसने घटना में शामिल अन्य साथियों का भी नाम बताया है।