दरभंगा में आयुक्त व जिलाधिकारी की जनसुनवाई, समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश
दरभंगा में आयुक्त व जिलाधिकारी की जनसुनवाई, समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश
दरभंगा में आयुक्त व जिलाधिकारी की जनसुनवाई, समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
प्रमंडल एवं जिला स्तर पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त की अध्यक्षता में प्रमंडलीय जनसुनवाई
आयुक्त Himanshu Kumar Rai की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करना रहा।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति, भारतमाला परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के भुगतान सहित विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई। आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को विधिसम्मत, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा की जाए तथा प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। आम नागरिकों की सुविधा के लिए कार्यालय परिसर में बैठने एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में आयुक्त के सचिव सुशील कुमार मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने 30 से अधिक आवेदनों पर की सुनवाई
वहीं, जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें 30 से अधिक परिवादियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं।
प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, शिक्षा विभाग से जुड़े मामले, विकास मित्र की बहाली, सड़क अतिक्रमण से मुक्ति, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की बहाली सहित अन्य जनहित के विषय शामिल थे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने बताया कि आमजनों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला एवं प्रमंडल स्तर पर सभी पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जनसुनवाई करते हैं।
जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं को 2500 करोड़ की सौगात, दरभंगा की 1.21 लाख लाभुकों के खातों में राशि अंतरित
लूटपाट में विफल होने पर भरवाड़ा के स्वर्ण व्यवसायी सुरेश ठाकुर को मारी थी अपराधियों ने गोली , घटना में शामिल फरार को सिंहवाड़ा के जबांज थानेदार ने किया गिरफ्तार