वायरल हुये विडिओ मे यातायात के पुलिसकर्मियों पर लगा अवेध रूप से लेन देंन का आरोप ,डीएसपी ने कहा जब नौ इंट्री मे प्रवेश को लेकर फाईन कटा तो अवैध उगाही कहां ??
वायरल हुये विडिओ मे यातायात के पुलिसकर्मियों पर लगा अवेध रूप से लेन देंन का आरोप ,डीएसपी ने कहा जब नौ इंट्री मे प्रवेश को लेकर फाईन कटा तो अवैध उगाही कहां ??
दरभंगा /संजय कुमार राय
जिले मे ट्रेफिक पुलिस को लेकर आम लोंगों की शिकायत बढ़ती ही जा रही हैं। कई संगठन के लोग डीजीपी और पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर शिकायत कर रहें हैं।
यहां बता दें कि सोशल मीडिया पर एक विडिओ वाईरल हो रहा हैं जिसमें एक पुलिसकर्मी ट्रेक्टर (BR7H-7992) से पंद्रह हजार रुपये की मांग डीटीओ के नाम पर दबाव बनाकर वसूलने का प्रयास कर रहा हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि ट्रेक्टर मालिक से 15हजार रुपये लेकर उक्त पुलिस कर्मी ने ट्रेक्टर को छोड़ दिया हैं। ट्रेक्टर मालिक बार बार उक्त पुलिस कर्मी से आग्रह कर रहा हैं कि सर चार पांच हजार रुपये लीजिये और ट्रेक्टर छोड़ दीजिये ,इस बात पर उक्त पुलिस कर्मी अपना सिर हिलाता हैं और इशारा करता हैं नहीं होगा। इसपर ट्रेक्टर मालिक कहता हैं कि कि 15हजार रुपये देना ही पड़ेगा ?यह सारा विषय ट्रेक्टर मालिक की और से बनाए गये विडिओ मे प्रतीत हो रहा हैं ,ट्रेक्टर मालिक ही बोल रहा हैं ,वहां तैनात पुलिस कर्मी ने कुछ नहीं बोला हैं। लेकिन पैसे के लेन देंन मे कितना सच्चाई हैं यह ट्रेक्टर मालिक और पुलिसकर्मी ही बता सकते हैं। वाईरल बीडीओ की पुष्टि हम नहीं करते लेकिन जो विडिओ वाईरल हैं उसमें लेन देंन का आरोप लगाते हुये आप सारी बातों को सुन सकते हैं।
दरअसल इस ट्रेक्टर को पुलिस ने नौ इंट्री मे प्रवेश को लेकर पकड़ा था और लेन देंन की बात वायरल विडिओ से सामने आई हैं ।
वहीं इस विडिओ से संबंधित जानकारी जब यातायात डीएसपी राजकुमार को मिली तो उन्होंने घटनास्थल यानि हराही पोखरा के चौक पहुंचकर ट्रेक्टर चालक से संबंधित कागज लेकर कागजातों की जांच पड़ताल की ,बताया जाता हैं कि ट्रेक्टर के कागजात दुरुस्त थे।नौ इंट्री मे प्रवेश को लेकर यातायात डीएसपी ने जुर्माने के तौर पर दो हजार रुपये का रशीद काटा और ट्रेक्टर मालिक को थमा दिया।
इस संबंध मे यातायात डीएसपी ने स्पष्ट शब्दों मे कहा कि ट्रेक्टर मालिक ही विडिओ बनाकर वाईरल किये हैं जिसमें वहां तैनात पुलिसकर्मी पर आरोप लगा रहें हैं। उन्होंने कहा कि जब नौ इंट्री का फाईन काट रहें थे तो ट्रेक्टर मालिक ने ऐसी कोई शिकायत नहीं की। ट्रेक्टर मालिक अगर पुलिसकर्मी को पैसे दिये रहते तो फाईन क्यू कटता ,उन्होंने कहा कि यह सोचने वाली बात हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की विडिओ को लेकर कई संगठन के लोग और कई पत्रकारों ने इस आरोप को लेकर सवाल उठाये हैं तो इसकी भी जांच कराएंगे।