हाजीपुर /एक संवाददाता

अपराधियों के गलत मंसूबे के तहत किये गये आपराधिक कार्यों पर लगाम लगाने के लिये वैशाली पुलिस ने बड़ी कारवाई की हैं। अगर ऐसे  ही कारवाई के तरीको को बिहार के अन्य जिलों के पुलिस पदाधिकारी अपनाते हुये कारवाई की दिशा मे पहल करें तो  आपराधिक घटनाओं पर विराम लग जाएगा।
यहां बता दें कि वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सिस बेंक मे लूट हुई थी। इस लूटकांड के मामले मे थाना मे 270/23 कांड दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम मे यह बात सामने आई कि बेंक से लूटे गये पैसों से सूरजभान सिंह ने अपनी पत्नी रेखा देवी के नाम से पैगमपुर कोलुहा मे जमीन खरीदी गई हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये न्यायालय से आदेश प्राप्त कर कांड मे विधिवत उस जमीन को अटैच कर दिया हैं तथा इसके खरीद बिक्री के रोक पर प्रक्रिया अपनाई हैं और पुलिस आगे की कारवाई कर रही हैं। पुलिस ने इस कांड मे संलिप्त कई अपराधियों को पकड़कर जेल की हवा खिला दी हैं।