हाजीपुर /एक संवाददाता

वैशाली पुलिस लगातार शराब के बड़े बड़े खेप को पकड़ रही हैं। ऐसा लगता हैं कि बड़े बड़े शराब कारोबारी इस इलाके के इर्द गिर्द मे हैं और इस धंधे को बड़े पैमाने पर कर रहें हैं। लेकिन वैशाली पुलिस की तत्परता से ऐसे कारोबारियो के पसीने छूट रहें हैं। तकरीबन सभी थाने की पुलिस शराब की बरामदगी कर रही हैं।

वैशाली एसपी के निर्देश पर की जा रही छापेमारी मे बेलसंड थाने की पुलिस को कामयाबी मिली हैं। गुप्त सूचना पर बेलसंड की पुलिस ने सोरहत्था गांव के निकट ट्रेनिंग कॉलेज के समीप छापेमारी के दौरान विदेशी शराब का भरा ट्रक बरामद किया हैं। उक्त ट्रक मे धान का भूसा भरा हुआ था लेकिन पूरे ट्रक पर भूसा के अंदर शराब की पेटियां थी। ट्रक को अनलोड किया जा रहा हैं लेकिन शराब की कुल कितनी बोतलें हैं ,इस बाबत पुलिस गिनती कर रही हैं।