नेपाल में गूंजी बिहार पुलिस की शान: सिपाही पंचरत्ना कुमारी ने जीता स्वर्ण पदक

दस्तक 7मीडिया /पटना 

नालंदा जिला बल में तैनात महिला सिपाही सं० 1415 पंचरत्ना कुमारी ने नेपाल देश में आयोजित द्वितीय दक्षिण एशियाई रेसलिंग प्रतियोगिता में 75 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ देश का मान बढ़ा, बल्कि बिहार पुलिस का नाम भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

कठिन मुकाबलों के बीच पंचरत्ना कुमारी ने अद्भुत साहस, तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग और पूरे राज्य में गर्व का माहौल है।