BSAP के सिपाही मनोज कुमार सिंह ने जीता स्वर्ण, बिहार पुलिस का बढ़ाया मान
दस्तक 7मीडिया /पटना
अश्वारोही विशेष शस्त्र बल (BSAP), आरा के सिपाही सं०–214 मनोज कुमार सिंह ने अपने अश्व ‘कोमल’ के साथ 44वीं अखिल भारतीय घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं पुलिस मीट 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए Open Jumping Six Bar स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

