फेसबुक पर दरभंगा के वरीय पुलिस अधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर शिकायत, साइबर थाने में एफआईआर की मांग

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा के वरीय पुलिस अधिकारी के विरुद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपमानजनक एवं मानहानिकारक वीडियो पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अधिवक्ता सुशील कुमार चौधरी ने साइबर थाना, दरभंगा में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
अपने आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि “गोल्डन दास” नामक व्यक्ति ने 13 फरवरी 2026 को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर एसएसपी के खिलाफ अश्लील, अभद्र एवं भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया, जिससे न केवल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँची है, बल्कि पुलिस प्रशासन के प्रति जनता में असंतोष फैलाने का प्रयास भी किया गया है।
शिकायतकर्ता ने कहा है कि आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया से हटवाया जाए तथा डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखे जाएं,ताकि सुसंगत धाराओं में गोलडेन दास पर कारवाई हो सके।