“गोली का जवाब गोली” : मधुबनी पुलिस का सख्त संदेश, 6 दिन में हत्याकांड का खुलासा,सख्त कप्तान, सख्त कार्रवाई

दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय 

मिथिलांचल में एक अरसे बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अपने बचाव में गोली चलाकर सख्त संदेश दिया है। जहां दरभंगा और समस्तीपुर जिले अब तक ऐसी जवाबी कार्रवाई से वंचित रहे हैं, वहीं मधुबनी पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों की गोली का जवाब उसी अंदाज में दिया जाएगा।

जिले में कथित तौर पर पुर्व में थानों की बोली लगने की चर्चाओं के बीच भी अगर पुलिस नेतृत्व मजबूत हो तो अपराधियों के मंसूबों को तोड़ा जा सकता है। मधुबनी पुलिस ने “लंगड़ा अभियान” के तहत जिस तरह से कार्रवाई की, उसने यह साबित कर दिया कि कानून से खिलवाड़ करने वालों का अंजाम बुरा ही होगा।

मिथिलांचल में लंबे समय बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी और जवाबी कार्रवाई कर साफ संदेश दिया है कि कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में 10 फरवरी को हुई जयराम मंडल हत्याकांड का पुलिस ने महज छह दिनों में खुलासा कर दिया।

15 फरवरी को वाहन जांच के दौरान मुख्य आरोपी मो० अरसद ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में चलाई गई गोली उसके पैर में लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से लोडेड देशी पिस्टल बरामद हुई।

अलग कार्रवाई में तीन अन्य अभियुक्तों को भी अवैध हथियार और कारतूस के साथ दबोचा गया। कुल चार गिरफ्तारियां और दो पिस्टल समेत आठ जिंदा कारतूस की बरामदगी हुई है।मधुबनी पुलिस के कप्तान की मंशा स्पष्ट दिखती हे ,अपराध करोगे और गोली चलाओगे ,तो गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा,और यही कारवाई मधुबनी पुलिस ने कर दिखाया हे।