बाबा कुशेश्वर सेवा संस्था एवं बरगांव से निकली महादेव की भव्य बारात
बाबा कुशेश्वर सेवा संस्था एवं बरगांव से निकली महादेव की भव्य बारात
बाबा कुशेश्वर सेवा संस्था एवं बरगांव से निकली महादेव की भव्य बारात
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा कुशेश्वर सेवा संस्था एवं बरगांव की ओर से महादेव की भव्य बारात निकाली गई। बारात में भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी सजाई गई थी, जिसके साथ भगवान हनुमान, भूत-प्रेत और शिवगणों की वेशभूषा में सजे युवक विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और बैंड की धुन पर सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा। महिलाओं ने मंगल गीत गाए, वहीं युवाओं की टोली भक्ति संगीत पर झूमती नजर आई।
ग्रामीणों ने जगह-जगह बारात का स्वागत पुष्पवर्षा और आरती से किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह शिव बारात हर वर्ष श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जाती है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश फैलता है। अंत में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कुशेश्वर धाम में महाशिवरात्रि में प्रशासन की उम्मीद से कहीं अधिक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अहले सुबह 3 बजे से देर शाम तक लगभग डेढ़ लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक।
महाशिवरात्रि पर कुशेश्वरस्थान में उमड़ा आस्था का सैलाब, चप्पे-चप्पे पर थी प्रशासन की पैनी नजर