शिव बारात में गूंजे जयकारे,वैष्णव सीताराम भोजनालय ने श्रद्धालुओं की सेवा में बांटा प्रसाद और सरबत

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

शहर के लहेरियासराय टावर चौक पर आयोजित शिव बारात के अवसर पर इस वर्ष भी भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस पावन मौके पर वैष्णव सीताराम भोजनालय की ओर से श्रद्धालुओं के बीच पाग,चादर,प्रसाद और ठंडा सरबत का वितरण किया गया। शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे ही बारात टावर चौक पर पहुँची,पूरा इलाका भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी भक्तिभाव में डूबे नजर आए। इसी दौरान वैष्णव सीताराम भोजनालय के मालिक और उनके सहयोगियों ने आगे बढ़कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। लोगों को सम्मान स्वरूप पाग और चादर भेंट की गई। साथ ही प्रसाद और ठंडा सरबत भी बांटा गया,जिससे लोगों को काफी राहत मिली।भोजनालय के मालिक ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन लोगों की आस्था को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे अवसर पर सेवा करने का मौका मिलना बहुत अच्छी बात है। उनका कहना था कि सेवा ही सबसे बड़ा कर्म है। जब हम लोगों की मदद करते हैं,तो मन को सच्ची शांति मिलती है। स्थानीय लोगों ने भी इस सेवा कार्य की सराहना की। उनका कहना था कि इस तरह के प्रयास से समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। धार्मिक अवसर पर सेवा भावना दिखाना एक अच्छी परंपरा है,जिसे आगे भी जारी रखना चाहिए।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों की धुन बजती रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं को प्रसन्न किया,बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि सेवा और सहयोग की भावना से ही समाज मजबूत बनता है।