सड़क निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ एसडीओ ने सुपौल बाजार का किया संयुक्त निरीक्षण। नाला व सड़क का शेष बचे कार्य सीघ्र होगा शुरू, एक सप्ताह में दुसरी बार सुपौल बाजार पहुंचे एसडीओ उमेश कुमार भारती।
सड़क निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ एसडीओ ने सुपौल बाजार का किया संयुक्त निरीक्षण। नाला व सड़क का शेष बचे कार्य सीघ्र होगा शुरू, एक सप्ताह में दुसरी बार सुपौल बाजार पहुंचे एसडीओ उमेश कुमार भारती।
सड़क निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ एसडीओ ने सुपौल बाजार का किया संयुक्त निरीक्षण।
नाला व सड़क का शेष बचे कार्य सीघ्र होगा शुरू, एक सप्ताह में दुसरी बार सुपौल बाजार पहुंचे एसडीओ उमेश कुमार भारती।
नीलेश/ बिरौल।
अनुमंडल मुख्यालय के सुपौल बाजार में निर्माणाधीन नाला व सड़क की दुर्दशा एवं दुकानदारों के साथ हो रहे परेशानी को लेकर एसडीओ उमेश कुमार भारती गंभीर बने हुए हैं। उन्होंने दुकानदारों को इस परेशानी से उबारने के लिए एक सप्ताह में दुसरी बार मंगलवार को बाजार पहुंचे। जहां उन्होंने आरसीडी के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार के साथ बाजार के सड़क का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन नाला व सड़क का निर्माण कार्य जल्द कैसे संपन्न कराया जाय इसके लिए उन्होंने कार्यपालक अभियंता के साथ ऑन द स्पोर्ट आपस में डिसकशन किये। एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि कार्यपालक अभियंता ने सीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है। निरीक्षण के दौरान उपस्थित विभागीय कनिय अभियंता एवं संवेदक को इसके लिए आवश्यक निर्देश दिया गया है।इधर दुकानदारों की समस्या को लेकर अभियंता के साथ दुसरे दिन निरीक्षण को बाजार पहुंचे एसडीओ के सकारात्मक सोच एवं कार्य की प्रशंसा लोगों के बीच होने लगी है।व्यवसायी अशोक माहथा,श्याम माहथा,मंसुर आलम,विनोद चौधरी,रंजीत भगत, श्रीकांत महतो,रामबाबू माहथा, सुरेन्द्र आचार्य ने बताया कि व्यापार के मामले में जिला में बिरौल का दुसरा स्थान रहने के बाद भी वर्तमान हालत नारकिये बना हुआ है। नये एसडीओ श्री भारती के सकारात्मक सोच से बाजार ही नहीं बल्कि अनुमंडल क्षेत्र में लंबित महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन अवश्य होगा। इसके लिए आम जनता को भी पदाधिकारी के साथ सकारात्मक रिलेशनशिप बनाने की आवश्यकता है।