दरभंगा।

बेनीपुर स्थित एक व्यापारी के कलेक्शनकर्ता से 6 लाख 48 हजार रुपए लूट के मामले मे जांच करने एसएसपी अवकाश कुमार मंगलवार को बिरौल थाना पहुंचे। जहां उन्होंने सिसौनी विशनपुर के बीच लूट की हुई घटना का बारिकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी एवं थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा को कई विन्दुओं पर अनुसंधान शुरू करने की सलाह दी। घटना के बाद हुई अनुसंधान के बाबत एसडीपीओ ने अभी तक की गई कारवाई से बिंदु बार एसएसपी को अवगत कराया। इसी क्रम में एसएसपी ने बेनीपुर के चौधरी किराना भंडार के कलेक्शनकर्ता रतन कुमार कर्ण से भी घटना के बाबत जानकारी ली । हांलाकि इस लूट के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों तक पुलिस जल्द ही पहुंच जाएगी। एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल कर रही हैं ।

बिरौल बेनीपुर मुख्य मार्ग स्थित सिसौनी विशनपुर के बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश तीन अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर व्यापारी के कलेक्शनकर्ता से दो दिन पूर्व छह लाख 48हजार रुपये लूट लिये थे ॥इस मामले मे एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के नेतृत्व मे  थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा बहूत बारीकी से अपराधियों को पकड़ने की दिशा मे काम कर रहें हैं ॥