घनश्यामपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को गांजा, शराब और बाइक के साथ दबोचा
घनश्यामपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को गांजा, शराब और बाइक के साथ दबोचा
घनश्यामपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को गांजा, शराब और बाइक के साथ दबोचा
दस्तक7मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
दरभंगा जिले में नशे के सौदागरों और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पुनहद गांव में की गई छापामारी के दौरान एक कुख्यात अपराधी को भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने मौके से गांजा,1.120 किलोग्राम,देसी चुलाई शराब,12 लीटर और एक नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या: BR07BE0380) के साथ अमित सिंह उर्फ ईश्वर,गांव- पुनहद, थाना- घनश्यामपुर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उक्त अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले से ही एक हत्या के मामले में चार्जशीटेड है। पुलिस इस गिरोह के अन्य नेटवर्क को खंगालने के लिए अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा नशे के खिलाफ यह सख्त संदेश है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।