कुशेश्वरस्थान के हरीनगर में स्थिति सामान्य, शांति समिति की बैठक में उमड़ा ग्रामीणों का भरोसा
कुशेश्वरस्थान के हरीनगर में स्थिति सामान्य, शांति समिति की बैठक में उमड़ा ग्रामीणों का भरोसा
कुशेश्वरस्थान के हरीनगर में स्थिति सामान्य, शांति समिति की बैठक में उमड़ा ग्रामीणों का भरोसा
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरीनगर गांव में पिछले कुछ समय की हलचल के बाद अब स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। गांव में अमन-चैन का माहौल कायम रहे, इसके लिए अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लगातार शांति समिति की बैठकों के जरिए संवाद स्थापित कर रहा है।
शनिवार को गांव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी संयुक्त अध्यक्षता एसडीएम शशांक राज और एसडीपीओ सह एएसपी प्रभाकर तिवारी ने की। इस बैठक में गांव के दोनों पक्षों के गणमान्य लोग और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य समाज में सौहार्द बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अफवाह को रोकना है। बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। दोनों पक्षों ने एसडीएम और एसडीपीओ को आश्वस्त किया कि वे गांव में शांति और भाईचारा बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करेंगे। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि”हम प्रशासन के साथ हैं और गांव में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं होने देंगे। हमारा प्रयास है कि हरीनगर फिर से अपनी पुरानी सद्भावना की राह पर चले। बैठक में पंचायत के मुखिया विमल चंद्र खां, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।