दरभंगा : सिंहवाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन के लिए प्रस्तावित स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
दरभंगा : सिंहवाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन के लिए प्रस्तावित स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
दरभंगा : सिंहवाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन के लिए प्रस्तावित स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
दस्तक7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शनिवार को सिंहवाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी की उपस्थिति में स्थल की लंबाई एवं चौड़ाई की मापी कराई गई। साथ ही पुराने जर्जर भवन को नियमानुसार ध्वस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, भूमि की उपलब्धता, जल निकासी व्यवस्था, पर्यावरणीय पहलुओं तथा निर्माण से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नया भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसे आम नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्मित किया जाएगा, जिससे प्रखंड एवं अंचल स्तर पर प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में और अधिक सुगमता आएगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।