पटनिया में ‘महा मैराथन’ का शानदार आगाज़: विधायक सुजीत कुमार ने दिखाई हरी झंडी

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

 

खेल और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड अंतर्गत पटनिया में ‘फिजिकल एकेडमी पटनिया’ द्वारा आयोजित विशाल मैराथन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सुजीत कुमार ने फीता काटकर और धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए किया। सुबह से ही कनिया मणिया स्टेडियम (पटनिया) में बिहार के विभिन्न कोनों से आए धावकों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत ‘जय हिंद-जय भारत’ के उद्घोष के साथ हुई। इस प्रतियोगिता को दो मुख्य वर्गों में बांटा गया है। जिसमें बालक वर्ग 5 किलोमीटर की दौड़, और बालिका वर्ग 3 किमी की दौड़ लगाई।
प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आयोजकों ने नकद ट्रॉफी की घोषणा की है। प्रथम पुरस्कार को 2100 +ट्राफी (बालक), बालिका को 1500 + ट्रॉफी। इसके अलावा द्वितीय एवं तृतीय विजेता को क्रमश 1100 और 551 (बालक) एवं 1000 और 501 (बालिका) +ट्रॉफी प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, 15वें स्थान तक आने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुजीत कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि अनुशासन और जुझारूपन भी सिखाता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए ‘फिजिकल एकेडमी पटनिया’ की सराहना की और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच देने की आवश्यकता पर बल दिया। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यह दौड़ मुख्य रूप से बिहार राज्य के स्थानीय धावकों के लिए है, ताकि क्षेत्रीय प्रतिभा निखर सके।