ब्रेकिंग न्यूज:
बिरौल में सनसनी, शाम से लापता युवक की हत्या की आशंका।

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

थाना क्षेत्र के ग्राम अफजला बलिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक युवक के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। लापता होने वाले लड़का संतोष कुमार झा का 14 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार झा बताया जा रहा है। जो 13 फरवरी 2026, शाम 5:00 बजे मध्य विद्यालय बलिया स्थित दुर्गा स्थान के निकट से चर्चा में है।


घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सह एएसपी प्रभाकर तिवारी और थानाध्यक्ष चन्द्र मणि दलबल के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों और शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए यह गंभीर आशंका जताई जा रही है कि अविनाश की कहीं हत्या तो नहीं कर दी गई है। हालांकि, पुलिस अभी हर पहलू पर जांच कर रही है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बिरौल पुलिस ने फोटो जारी करते हुए आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी अविनाश के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत मोबाइल नंबर 8084582593 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।