आर्थिक अपराध इकाई में 19 पुलिस निरीक्षकों का तबादला,दरभंगा से भी तीन पुनि। पुलिस मुख्यालय का आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू
आर्थिक अपराध इकाई में 19 पुलिस निरीक्षकों का तबादला,दरभंगा से भी तीन पुनि। पुलिस मुख्यालय का आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू
आर्थिक अपराध इकाई में 19 पुलिस निरीक्षकों का तबादला,दरभंगा से भी तीन पुनि।
पुलिस मुख्यालय का आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग) द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित 19 पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण कर उन्हें आर्थिक अपराध इकाई में पदस्थापित किया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना के पत्रांक 496/र0का0 दिनांक 04.12.2025 की अनुशंसा के आलोक में की गई है।
मुख्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी पदाधिकारियों का स्थानांतरण इकाई में पदस्थापन हेतु किए गए साक्षात्कार एवं उनकी स्वेच्छा सहमति के आधार पर किया गया है। इसलिए उन्हें यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। संबंधित कार्यालय प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब विरमित कर नवपदस्थापन कार्यालय में योगदान सुनिश्चित कराते हुए यथाशीघ्र पुलिस मुख्यालय को अनुपालन प्रतिवेदन भेजें। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
इन अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
वैशाली से पु०नि० जितेन्द्र कुमार, रेल कटिहार से पु०नि० नील कमल, पूर्णिया से पु०नि० संजय सिंह, दरभंगा से पु०नि० हरिद्वार शर्मा, बिरेन्द्र चौधरी एवं मुन्ना कुमार, गयाजी से पु०नि० मनोज कुमार सिंह, औरंगाबाद से पु०नि० मधु कुमारी, सीतामढ़ी से पु०नि० राजेश कुमार यादव, मधेपुरा से पु०नि० राघवेन्द्र नारायण, कटिहार से पु०नि० कुन्दन कुमार एवं सुनील कुमार सिंह, बक्सर से पु०नि० मनोज कुमार सिंह एवं चन्दन कुमार झा, बेगूसराय से पु०नि० अवधेश कुमार, अरवल से पु०नि० अरविन्द कुमार-2, पटना से पु०नि० ब्रजेश कुमार चौहान, सिवान से पु०नि० अमरजीत कुमार तथा सहरसा से पु०नि० अमरनाथ कुमार को आर्थिक अपराध इकाई में पदस्थापित किया गया है।
बताया जाता है कि आर्थिक अपराध से जुड़े मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इकाई को सशक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हर्निया ऑपरेशन के बाद 7 साल के मासूम की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप; डॉक्टर व प्रबंधन फरार
क्या पॉक्सो एक्ट पर दोहरा रवैया? पटना में सख्ती, दरभंगा में सुस्ती ,सवालों के घेरे में पुलिस व्यवस्था ?कानून की धाराओं में समानता का अधिकार फिर दोहरी नीति कैसे ?