दरभंगा पुलिस की सघन कार्रवाई: ऑपरेशन मुस्कान से मोबाइल बरामद, हथियार के साथ दो गिरफ्तार, कई वारंटी दबोचे गए
दरभंगा पुलिस की सघन कार्रवाई: ऑपरेशन मुस्कान से मोबाइल बरामद, हथियार के साथ दो गिरफ्तार, कई वारंटी दबोचे गए
दरभंगा पुलिस की सघन कार्रवाई: ऑपरेशन मुस्कान से मोबाइल बरामद, हथियार के साथ दो गिरफ्तार, कई वारंटी दबोचे गए
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने को लेकर दरभंगा पुलिस लगातार सक्रिय है। शुक्रवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत गुम मोबाइल बरामदगी, नशे के खिलाफ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ गिरफ्तारी तथा वारंटियों की धरपकड़ की गई।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल बरामद,धारक को सौंपा
‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत बहेड़ा थाना एवं लहेरियासराय थाना क्षेत्र से गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर आवश्यक सत्यापन के बाद उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक
आगामी महाशिवरात्रि (15.02.2026) पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बहादुरपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया तथा पर्व के दौरान सौहार्द बनाए रखने पर बल दिया गया।
नशे के विरुद्ध विशेष अभियान
जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी विशेष समकालीन अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान नेहरा थाना द्वारा 02 एवं बडगांव थाना द्वारा 02 व्यक्तियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
देशी कट्टा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर भालपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम दुलारपुर स्थित कन्या उच्च विद्यालय के समीप छापेमारी कर सोनू चौधरी एवं प्रियदर्शी विकास को एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद कांड का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस निरीक्षक (बहादुरपुर अंचल) के नेतृत्व में सोनकी थाना कांड संख्या 173/25 (उत्पाद) के प्राथमिकी अभियुक्त विजय मंडल को गिरफ्तार किया गया।
एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंट के आलोक में कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस ने नागेश्वर यादव एवं दीवान जी मुखिया को गिरफ्तार किया।
पुराने कांड का आरोपी दबोचा गया
पतोर थाना कांड संख्या 169/22 के प्राथमिकी अभियुक्त राज कुमार यादव उर्फ राम कुमार यादव को भी गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।