कोठी पुल-सहरसा मुख्य मार्ग सड़क दुर्घटना, यातायात थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का लिया जायजा, लाल ट्रैक्टर जब्त
कोठी पुल-सहरसा मुख्य मार्ग सड़क दुर्घटना, यातायात थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का लिया जायजा, लाल ट्रैक्टर जब्त
कोठी पुल-सहरसा मुख्य मार्ग सड़क दुर्घटना, यातायात थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का लिया जायजा, लाल ट्रैक्टर जब्त
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
तीन दिन पूर्व कोठी पुल-सहरसा गंडौर मुख्य मार्ग पर सोनपुर के समीप ट्रेक्टर से हुई भीषण सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को यातायात थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक चन्द्रोदय प्रकाश स्वयं बिरौल पहुंचे और मामले की गहन तफ्तीश शुरू की।
यातायात थानाध्यक्ष चन्द्रोदय प्रकाश ने सबसे पहले सोनपुर के निकट उस स्थान का दौरा किया, जहां यह दुर्घटना घटी थी। उन्होंने साक्ष्यों को जुटाने के उद्देश्य से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके पश्चात, उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और घटना के संबंध में विस्तार से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।
जांच के क्रम में थानाध्यक्ष श्री प्रकाश ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पास के एक गांव से लाल रंग का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि इसी वाहन से उक्त दुर्घटना घटित हुई थी। यातायात पुलिस निरीक्षक ने ट्रैक्टर को जब्त कर बिरौल थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने बिरौल थाना के ‘ओडी’ पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा जाए जांच प्रक्रिया पूरी होने तक वाहन की विशेष निगरानी की जाए।