जांच टीम को देखते ही भागे पीएचसी परिसर से दलाल, कर्मी और पदाधिकारी को दिए निर्देश अगर कोई दलाल दिखे तो सीओ और थाना को करे सूचित।

दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।

उप समाहर्ता दरभंगा सदर के सोनल कुमार महतो शुक्रवार को सीओ गोपाल पासवान के साथ कुशेश्वरस्थान बाजार स्थित सीएचसी के निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जांच करने आए अधिकारी को देखते ही पीएचसी परिसर में भटक रहे दलाल भाग निकले।

वहीं अस्पताल में साफ सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। वहीं मरीजों को भोजन बनाने वाले केंटीन बंद पाया गया पूछताछ करने पर पता चला कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन नहीं दिया जाता है। इस पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अस्पताल की साफ सफाई और भोजन आपूर्ति करने वाले एजेंसी से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा।

उन्होंने सीएचसी के पैथोलॉजी लेब और एक्सरे का भी जांच किया। एक्सरे विभाग में पुरुष टेक्नेसियन के कार्यरत रहने से महिला मरीजों के जांच में होने वाले परेशानी से स्वास्थ्य प्रबंधक को अवगत कराया और इस समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा ऐसी शिकायत मिली है कि अस्पताल परिसर में दलालों का जमघट लगा रहता है।

इस संबंध में उन्होंने गार्ड को अस्पताल परिसर में दलालों के प्रवेश नहीं करने देने का निर्देश दिया। अचानक अपर उप समाहर्ता के औचक निरीक्षण से अवैध रूप से चल रहे पैथोलॉजी लेब, अल्ट्रासाउंड सेंटर तथा नर्सिंग होम के संचालकों में हड़कंप मच गया। मौके थाना अध्यक्ष गौरब प्रसाद उपस्थित थे।