अवैध जांचघर, नरसिंह होम और अल्ट्रासाउंड के जांच से संचालन करने वाले के हड़कंप, जांच केंद्र में ताला लगा भागा।

दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।

निजी नर्सिंग होम, जांच घर के कर्मियों के द्वारा अस्पताल में ईलाज कराने आए मरीजों को गुमराह करने को लेकर अपर सचिव , स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पत्र जारी कर औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद वरीय उप समाहर्ता दरभंगा सोनल कुमार महतो, सीओ गोपाल पासवान और थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद के द्वारा बाजार में चल रहे अवैध जांच घर, अल्ट्रासाउंड और नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुमार जांच घर और ओम अल्ट्रासाउंड के कागजातों का गहन जांच किया गया। जांच की खबर सुनते ही बाजार में जितने अवैध जांच घर नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड के संचालक के थे सभी सभी ताला लगा वहां से भाग निकले। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान पीएचसी के ठीक सामने कई अवैध जांच घर और अल्ट्रासाउंड चलाए जा रहे है जिसकी जानकारी यहां के पीएचसी प्रभारी मो0 सोहराब को रहती है पर किसी प्रकार का कार्रवाई नहीं करते है। वहीं लोगो ने आरोप लगाया कि यहां का प्रभारी बिरौल में खुद का अपना नर्सिंग होम चलाते है और पीएचसी में खुद कम समय देते है।

इस मामले में अवर उप समाहर्ता श्री महतो ने बताया कि कुमार जांच घर और ओम अल्ट्रासाउंड को जांच किया गया। जांच के दौरान दोनों के द्वारा संतोषजनक कागजात नहीं दिखाया गया, कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारी को लिखा जा रहा है।