छात्र-छात्राएं अपने गुरुओं और संस्थान से बिछड़ते समय हुए भावुक, शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता और उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल के सुपौल बाजार डुमरी रोड स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गुरुकुल क्लासेज में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहाँ संस्थान से विदा ले रहे विद्यार्थियों की आँखें नम थीं, वहीं अपनी सफलताओं के लिए सम्मानित होने वाले चेहरों पर गर्व की चमक भी दिखी। कार्यक्रम का आगाज संस्थान के फाउंडर नटवर चौधरी द्वारा अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ। मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुसार, मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को पाग, चादर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। गुरुकुल क्लासेज पिछले 13 वर्षों से न केवल शिक्षा, बल्कि खेल और सामाजिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। जिला और राज्य स्तर पर यहां के विद्यार्थियों ने बेहतरीन परिणाम देकर बिरौल का नाम पूरे क्षेत्र में रोशन किया है। मौके पर उपस्थित प्रथम हॉस्पिटल के निदेशक डॉ राजेश झा, समाज सेवी संजय सिंह,श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल के एमडी नवलेश चौधरी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचारों को रखा।