जल्द ही बनकर तैयार होगा प्रखंड का जीवन और विवाह मंडप, डीएम ने कार्य में तेजी लाने का दिया आदेश।
जल्द ही बनकर तैयार होगा प्रखंड का जीवन और विवाह मंडप, डीएम ने कार्य में तेजी लाने का दिया आदेश।
जल्द ही बनकर तैयार होगा प्रखंड का जीवन और विवाह मंडप, डीएम ने कार्य में तेजी लाने का दिया आदेश।
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
डीएम कौशल कुमार ने गुरुवार को कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के लिए प्रस्तावित नए भवन निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मौके पर उपस्थित संवेदक एवं अभियंता को भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही मनको के अनुसार निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए चिन्हित भूखंड की जानकारी सीओ गोपाल पासवान से लेते हुए स्थल का जायजा लिया और प्रस्तावित भूखंड का अवलोकन करते हुए स्थल का जायजा लिया । कॉलेज की स्थापना के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को आवयश्क कार्यवाही प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
इस दौरान डीएम श्री कुमार दल बल के साथ उच्च विद्यालय के खेल मैदान में निर्माणाधीन विवाह मंडप का भी निरीक्षण करने पहुँचे उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और निर्माण कार्य मे गति लाने का निर्देश सम्बन्धित अभियंता को दिया । मौके पर एसएसपी जग्गुनाथ जल्लाल रेड्डी, डीडीसी स्वपनिल , एसडीओ शशांक राज, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सीओ गोपाल पासवान, बीडीओ प्रभा शंकर मिश्रा थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद सहित सबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।