टीडीएस जमा करने व रिटर्न दाखिल करने का निर्देश, पंचायत सचिवों के साथ राज्य कर विभाग की बैठक
टीडीएस जमा करने व रिटर्न दाखिल करने का निर्देश, पंचायत सचिवों के साथ राज्य कर विभाग की बैठक
टीडीएस जमा करने व रिटर्न दाखिल करने का निर्देश, पंचायत सचिवों के साथ राज्य कर विभाग की बैठक
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
समाहरणालय दरभंगा से जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या-9 के अनुसार आज जिला परिषद सभागार, दरभंगा में राज्य कर संयुक्त आयुक्त, दरभंगा अंचल-1 एवं 2 की प्रभारी श्रीमती प्रतिमा कुमारी एवं ज्ञानदेव प्रभाकर की अध्यक्षता में जिले के सभी पंचायत सचिवों एवं उनके लेखापालों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सष्टम एवं पंद्रहवें वित्त आयोग मद में की गई टीडीएस कटौती को समय पर जमा कराने एवं संबंधित रिटर्न दाखिल करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में जीएसटी राजस्व संग्रहण में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
राज्य कर संयुक्त आयुक्त श्रीमती प्रतिमा कुमारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से कटौती किए गए कर की राशि जमा करें एवं लंबित रिटर्न अविलंब फाइल करें। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कर जमा नहीं करने पर संबंधित पंचायत सचिवों से ब्याज सहित कर की वसूली की जाएगी।
बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि यदि किसी पंचायत सचिव को कर जमा करने या रिटर्न दाखिल करने में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रियात्मक समस्या आती है, तो वे जीएसटी कार्यालय, दरभंगा (बस स्टैंड, लहेरियासराय के समीप) से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
डीएमसीएच में जीविका निधि ऋण नीति पर कार्यशाला, 207 कर्मियों को मिला प्रशिक्षण, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल, डिजिटल ऋण प्रणाली पर विशेष जोर
प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, दरभंगा के प्रतिभागियों का राज्य स्तर के लिए चयन