प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, दरभंगा के प्रतिभागियों का राज्य स्तर के लिए चयन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
स्थानीय नेहरू स्टेडियम, पोलो मैदान, लहेरियासराय में गुरुवार को प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के चयनित दिव्यांग प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने कहा कि खेल राष्ट्रीय एकता और सद्भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है और इस तरह के आयोजन से उनकी प्रतिभा को मंच मिलता है।
विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागियों का चयन किया गया।
गोला फेंक के लिए अमित कुमार, गौतम कुमार, राम प्रणाम कुमार एवं मेनका कुमारी चयनित हुए।
100 मीटर दौड़ में मोहम्मद मेराज आलम, गोसिया आफरीन एवं सचिन कुमार का चयन हुआ।
50 मीटर दौड़ में गौतम पासवान एवं अनु कुमारी ने स्थान बनाया।
चक्का फेंक में मुकेश कुमार राय, मेनका कुमारी एवं सना परवीन चयनित हुए।
भाला फेंक में दीपक कुमार महतो का चयन किया गया।
इसके अलावा 50 मीटर दौड़ में प्रिंस कुमार एवं रोशन कुमार ने भी राज्य स्तर के लिए जगह बनाई।
वहीं, क्रिकेट टीम के लिए रिशु कुमार, रौनक कुमार, हिमांशु कुमार, आदित्य कुमार, शुभम कुमार, सूरज कुमार, राहुल कुमार, संदीप कुमार, नंदन शाह, अमरजीत कुमार एवं रंजन कुमार का चयन किया गया।
चयन समिति में आमिर हुसैन, शोएब, जितेंद्र कुमार एवं गोविंद कुमार सदस्य के रूप में उपस्थित थे। सभी चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दरभंगा प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम में जीनत आरा, ज्योति कुमारी, बलदेव मेहता, राकेश कुमार सिंह, दरभंगा जिला दिव्यांग अध्यक्ष अमरनाथ नायक, मोहम्मद सिकंदर, दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ कुमार, पप्पू साह, रणजीत साह, विनय चौधरी, रंजीत मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन कुमार अनुराग ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रिया पासवान ने किया।