बाबा नगरी में आए श्रद्धालुओं को नहीं होगी किसी प्रकार की परेशानी। डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा।

दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।

महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर जुटने वाली संभावित भीड़ के मध्यनजर जिला प्रशासन ने मिथिला के बाबा धाम कुशेश्वरस्थान में प्रशाशनिक व्यवस्था प्रारंभ कर दी है। डीएम कौशल कुमार, डीआईजी मनोज कुमार तिवारी एवं एसएसपी जग्गुनाथ रेड्डी जल्लाल रेड्डी ने गुरुवार को कुशेश्वरस्थान महादेव मंदिर सहित श्रद्गलुओ के आवागमनो के रास्ते एवं विभिन्न पड़ाव स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया।

श्रद्धालुओ की संभावित भीड़ को लेकर मंदिर परिसर एवं शिवगंगा घाट पर प्रवेश व निकासी के लिए महिला एवं पुरुष की अलग अलग लाईन के लिए बास के बैरिकेटिंग लगवाने के निर्देश अधिकारियो को दिया है । बता दें कि मिथिला के बाबा धाम कुशेश्वरस्थान में महाशिवरात्रि को लेकर दो दिनों तक शिवनगरी में श्रद्गलुओ को अछि खासी भीड़ होती है जिसको लेकर डीआईजी श्री तिवारी , डीएम श्री कुमार एवं एसएसपी श्री रेड्डी ने संगयुक्त रूप से मन्दिर परिसर, शिवगंगा घाट एवं बेरिकेटिंग क्षेत्र का मुआयना करते हुए बढ़ती भीड़ को लेकर बेरिकेटिंग क्षेत्र को भी बढ़ाने की विचार किया है। मंदिर परिसर में होने वाले मुंडन ,संस्कार की भीड़ को लेकर विचार विमर्श के बाद शिवगंगा घाट स्थित बाढ़ शरण स्थली भवन के कमरे में स्थान्तरित करने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर शिवनगरी में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है, भीड़ बढ़ने की संभावना भी है जिसको लेकर बेरिकेटिंग महिला पुरुष के लिए अलग अलग घेरा बंदी की जा रही है वही एसएसपी श्री रेड्डी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त सुरक्षा बलों के साथ सीसीटीवी कैमरे के द्वारा पूरी निगरानी होंगी, मौके पर डीडीसी सोपनिल, एसडीओ शशांक राज, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सीओ गोपाल पासवान, बीडीओ प्रभा शंकर मिश्रा के अलावे न्यास समिति के सदस्य व कर्मी उपस्थित थे।