720 बेड का अत्याधुनिक अंबेडकर आवासीय विद्यालय बनेगा, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण, मेकना बेदा पंचायत में चिन्हित भूमि का जायजा, निर्माण प्रक्रिया तेज करने का निर्देश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत मेकना बेदा पंचायत में प्रस्तावित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने गुरुवार को चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने पर बल दिया।
प्रस्तावित स्थल पर 720 बेड क्षमता का अत्याधुनिक आवासीय विद्यालय निर्माण किया जाना है, जहां कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई की समुचित व्यवस्था होगी। विद्यालय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने भूमि की अद्यतन मापी की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जमीन की मापी पूरी कर ली गई है। इस पर डीएम ने अपर समाहर्ता (राजस्व) को आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर अग्रसारित करने का निर्देश दिया, ताकि भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके।
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि इस आवासीय विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे और सामाजिक व शैक्षणिक विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल सिन्हा, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
घनश्यामपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण को लेकर डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, पुराने जर्जर भवन को सुरक्षित तरीके से ध्वस्त करने का निर्देश, आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनेगा
हत्या व जानलेवा हमले के दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज