घनश्यामपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण को लेकर डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, पुराने जर्जर भवन को सुरक्षित तरीके से ध्वस्त करने का निर्देश, आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनेगा

दस्तक 7मीडिया
घनश्यामपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को प्रस्तावित भवन निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्रता से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उनकी उपस्थिति में प्रस्तावित भूमि की लंबाई एवं चौड़ाई की विधिवत मापी कराई गई। साथ ही भूमि की वर्तमान स्थिति, पहुंच मार्ग, जल निकासी व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी बारीकी से अवलोकन किया गया।
जिलाधिकारी ने वर्तमान में संचालित पुराने एवं जर्जर भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पुराने भवन को नियमानुसार एवं पूरी सुरक्षा के साथ ध्वस्त किया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नया भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुदृढ़ एवं आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जाएगा। इससे प्रखंड एवं अंचल स्तर पर प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता और सुगमता आएगी तथा आम लोगों को बेहतर सेवा मिल सकेगी।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अंचलाधिकारी अभिषेक सौरव, प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
दरभंगा के कराटे सितारों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक, 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल कराटे चैंपियनशिप में युवराज और प्रेयांश ने जीते कांस्य पदक, कोच मुकेश मिश्रा की मेहनत रंग लाई
720 बेड का अत्याधुनिक अंबेडकर आवासीय विद्यालय बनेगा, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण, मेकना बेदा पंचायत में चिन्हित भूमि का जायजा, निर्माण प्रक्रिया तेज करने का निर्देश