बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशेड़ियों और शराब माफियाओं के खिलाफ ‘बिरौल स्ट्राइक’
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशेड़ियों और शराब माफियाओं के खिलाफ ‘बिरौल स्ट्राइक’
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशेड़ियों और शराब माफियाओं के खिलाफ ‘बिरौल स्ट्राइक’
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
जिले में शराब के अवैध कारोबार और नशे की लत के खिलाफ पुलिस ने अब पूरी तरह से कमर कस ली है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी और एसडीपीओ सह एएसपी प्रभाकर तिवारी के कड़े रुख के बाद अपराधियों और नशेड़ियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिले में नशाखोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसी कड़ी में, बिरौल थाना पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया। पुनि सह पर्यवेक्षी पदाधिकारी अमृत लाल वर्मन के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। रात के अंधेरे में हुई इस अचानक कार्रवाई से नशेड़ियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान कुल छह लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें से चार लोग नशे की हालत में पाए गए थे। पकड़े गए व्यक्तियों को थाने लाकर गहन पूछताछ की गई। हालांकि, सामाजिक सुधार और भविष्य में सुधार के अवसर को देखते हुए पुलिस ने एक मानवीय दृष्टिकोण भी अपनाया।
पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों के माता-पिता और परिजनों को तत्काल थाने बुलाया।
पुलिस अधिकारियों ने युवाओं और उनके परिजनों को नशे के दुष्परिणामों और कानूनी पेचीदगियों के बारे में कड़ी चेतावनी दी। भविष्य में दोबारा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त न होने की लिखित शपथ (PR Bond) लेने के बाद, उन्हें उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया। अमृत लाल वर्मन (पर्यवेक्षी पुलिस निरीक्षक) ने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे समाज की नींव खोखली कर देता है। पुलिस का मकसद सिर्फ जेल भेजना नहीं, बल्कि सुधार लाना भी है। लेकिन अगर सुधार नहीं हुआ, तो अगली बार कार्रवाई और भी कठोर होगी।
चन्द्र मणि (थानाध्यक्ष बिरौल) ने बताया शराब के अवैध कारोबारी और पियक्कड़ के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए वैसे ठिकानों को भी चिन्हित किया गया है जहां पियक्कड़ों का जमावड़ा लगने की संभावना रहती है।
सिमरी पुलिस की तत्परता से मिली माँ की मुस्कान, खोई हुई बच्ची को सुरक्षित लौटाया घर,रोती बिलखती मां के आंखों में थें कई सवाल।
दरभंगा के कराटे सितारों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक, 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल कराटे चैंपियनशिप में युवराज और प्रेयांश ने जीते कांस्य पदक, कोच मुकेश मिश्रा की मेहनत रंग लाई