दरभंगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: विभिन्न थानों से कई अभियुक्त व वारंटी गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले में अपराधियों व वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए अग्रसारित किया।

सोनकी थाना की कार्रवाई

सोनकी थाना कांड संख्या 121/25, धारा 310(2) BNS के अप्राथमिक अभियुक्त संजीव कुमार सिंह उर्फ संजीव सिंह, पिता स्व. राम सिंह, निवासी मखनाही थाना मब्बी, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

सिंहवाड़ा थाना की कार्रवाई

सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 320/25 एवं कांड संख्या 19/26 के वांछित अभियुक्त विमलेश सहनी, पिता भुनेश्वर सहनी, ग्राम सेरहा टोल को गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त माननीय न्यायालय से निर्गत NBW (गैर जमानती वारंट) के आधार पर
1. कृष्ण कुमार भगत, पिता रामावतार भगत, ग्राम पैगंबरपुर
2. डोरीक भगत, पिता यदु भगत, ग्राम मानिकौली
दोनों को गिरफ्तार किया गया।

नदी थाना की कार्रवाई

नदी थाना कांड संख्या 10/25, धारा 109 BNS के प्राथमिकी अभियुक्त इंदल यादव, पिता महेश्वर यादव, निवासी रंगीलीपुर थाना नदी, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

अलीनगर थाना की कार्रवाई

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW के आलोक में
1. कनौशी यादव
2. भरोसी यादव (दोनों पिता स्व. जनक यादव, निवासी धमसाइन)
3. श्रीकांत मुखिया, पिता रामजी मुखिया, निवासी नरमा अडीटोल
सभी थाना अलीनगर, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।

अशोक पेपर मिल थाना की कार्रवाई

माननीय न्यायालय से निर्गत NBW के आधार पर
1. मोहम्मद आले
2. मोहम्मद राजा
दोनों पिता मोहम्मद यूसुफ, निवासी सिरनिया थाना अशोक पेपर मिल, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।

नशे के विरुद्ध विशेष अभियान में सफलता

नशीली एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हाई में छापेमारी की गई। इस दौरान अभियुक्त शंभू झा, पिता मांगनू झा, निवासी कन्हाई को 700 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले में अपराध नियंत्रण व वारंट निष्पादन को लेकर विशेष अभियान लगातार जारी है।