हनुमाननगर और हायाघाट प्रखंड में नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण तेज, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण
हनुमाननगर और हायाघाट प्रखंड में नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण तेज, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण
हनुमाननगर और हायाघाट प्रखंड में नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण तेज, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
हनुमाननगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण को लेकर जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने बुधवार को स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल की भौतिक स्थिति, प्रगति एवं आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि मिट्टी भराई एवं चाहरदिवारी (बाउंड्री वॉल) निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि आगामी बरसात के मौसम में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। भूमि के समुचित एवं सुव्यवस्थित उपयोग को लेकर जिलाधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों के लिए आवासीय भवन निर्माण की भी योजना प्रस्तावित है।
डीएम ने प्लिंथ स्तर तक का कार्य वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले पूरा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने निर्माण कार्य में निर्धारित तकनीकी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा नियमित निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि नए भवन के निर्माण से प्रखंड एवं अंचल स्तर पर प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में गति आएगी और आम जनता को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता श्री के. परीक्षित, श्री प्रणव कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग सहित विभाग के अन्य अभियंता एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
हायाघाट प्रतिनिधि के अनुसार:
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बुधवार को हायाघाट में प्रस्तावित नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने, भूमि की मानक अनुसार मापी कराने तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर अंचलाधिकारी शशी कुमार भास्कर, बीडीओ निवेदिता, राजस्व पदाधिकारी महेश्वर राम सहित भवन निर्माण विभाग के अभियंता उपस्थित थे।