आयुक्त ने की कृषि व उद्यान योजनाओं की समीक्षा, फार्मर रजिस्ट्री व मखाना विस्तार पर जोर
आयुक्त ने की कृषि व उद्यान योजनाओं की समीक्षा, फार्मर रजिस्ट्री व मखाना विस्तार पर जोर
आयुक्त ने की कृषि व उद्यान योजनाओं की समीक्षा, फार्मर रजिस्ट्री व मखाना विस्तार पर जोर
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा प्रमण्डल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय सभागार में कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मखाना क्षेत्र विकास, प्राकृतिक खेती, बीज वितरण, उर्वरक उपलब्धता समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।
आयुक्त ने फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने का निर्देश देते हुए अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिलों के कृषि फार्मों और कृषि विज्ञान केंद्र, जाले का निरीक्षण भी किया जाएगा।
बीज व उर्वरक की उपलब्धता पर सख्त निर्देश देते हुए आयुक्त ने कहा कि गलत बीज की बिक्री किसी भी हाल में न हो तथा लाइसेंस से जुड़े आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए। किसानों को निर्धारित दर पर यूरिया व अन्य उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा गया।
पॉलीहाउस योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इसका लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचे। मखाना क्षेत्र विस्तार योजना को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि मखाना की बढ़ती राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मांग किसानों की आय बढ़ाने का बड़ा अवसर है। उत्पादन व प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।
बैठक में आयुक्त के सचिव-सह-उप निदेशक (खाद्य) सुशील कुमार मिश्रा, उप निदेशक शस्य संजय कुमार तिवारी, उपनिदेशक जनसंपर्क स्वतंत्र प्रसाद, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ, जिला उद्यान पदाधिकारी नीरज कुमार झा सहित दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।