मधुबनी में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार रुपये घूस लेते पंचायती राज विभाग के जेई रंगे हाथ गिरफ्तार
मधुबनी में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार रुपये घूस लेते पंचायती राज विभाग के जेई रंगे हाथ गिरफ्तार
मधुबनी में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार रुपये घूस लेते पंचायती राज विभाग के जेई रंगे हाथ गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /मधुबनी
जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने DSP एमडी वसीम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलुआही प्रखंड के पंचायती राज विभाग में पदस्थापित जूनियर इंजीनियर (JE) हरिशंकर प्रसाद को 12 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि किसी कार्य से संबंधित फाइल के निष्पादन के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने सत्यापन कराया और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई।
सोमवार को जैसे ही जेई ने निर्धारित राशि ली, पहले से जाल बिछाए बैठी निगरानी टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अपने साथ पटना ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद जिले के विभिन्न विभागों में हड़कंप मच गया है। खासकर भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। निगरानी विभाग की इस सख्ती से यह स्पष्ट संकेत गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
स्थानीय लोगों ने निगरानी विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।