दलित उत्पीड़न और मासूम से दरिंदगी के खिलाफ भाकपा (माले) ने निकाला मार्च, न्याय की गूंज
दलित उत्पीड़न और मासूम से दरिंदगी के खिलाफ भाकपा (माले) ने निकाला मार्च, न्याय की गूंज
दलित उत्पीड़न और मासूम से दरिंदगी के खिलाफ भाकपा (माले) ने निकाला मार्च, न्याय की गूंज
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार में बेलगाम अपराध और महिलाओं व दलितों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में बुधवार को भाकपा (माले) बिरौल प्रखंड कमिटी ने बिगुल फूंक दिया है। हरीनगर के पीड़ित दलित परिवारों और दरभंगा में 6 वर्षीय मासूम के साथ हुई जघन्य दुष्कर्म व हत्या की वारदात के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय से कोठी चौक तक विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया। कॉमरेड लाल बहादुर सदा की अध्यक्षता में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण और महिलाएं शामिल हुईं। हाथों में तख्तियां और नारों की गूंज के साथ प्रदर्शनकारियों ने बिरौल की सड़कों पर मार्च किया। ‘दोषियों को फांसी दो’ और ‘दलितों पर दमन बंद करो’ जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) प्रखंड सचिव बैद्यनाथ यादव ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का इकबाल खत्म हो चुका है। दलितों और बच्चियों पर हो रहे हमले यह साबित करते हैं कि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल है। हरीनगर के दलित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है। मासूम बच्ची के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए कड़ी सजा दी जाए। पीड़ित परिवारों को तत्काल उचित आर्थिक मुआवजा और पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए।
केवटी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण को लेकर डीएम का स्थल निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश, जर्जर भवन को ध्वस्त करने का आदेश
आयुक्त ने की कृषि व उद्यान योजनाओं की समीक्षा, फार्मर रजिस्ट्री व मखाना विस्तार पर जोर