दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन
दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन
दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन
दस्तक 7मीडिया /
स्थानीय पोलो मैदान नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में आज खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं जैसे दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक एवं भाला फेंक का आयोजन किया गया। इसके साथ ही दृष्टि बाधित खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसने दर्शकों का विशेष आकर्षण केंद्रित किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने कहा कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष दिव्यांग खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसमें चयनित प्रतिभागियों को प्रमंडल स्तर पर भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाता है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से दिव्यांगजन समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहे हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि खेल विभाग द्वारा दिव्यांगों के सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि प्रमंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है।
उन्होंने जानकारी दी कि दिनांक 12 फरवरी को प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी स्थानीय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में किया जाएगा, जिसमें दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के चयनित प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में आमिर हुसैन, शोएब एवं जितेंद्र कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में राकेश कुमार सिंह, जीनत आरा, ज्योति कुमारी, बलदेव मेहता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन कुमार अनुराग ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन वैद्यनाथ कुमार द्वारा किया गया।
लहेरियासराय पब्लिक स्कूल में विज्ञान–कला प्रदर्शनी सह आनंद मेला का आयोजन, बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच
केवटी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण को लेकर डीएम का स्थल निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश, जर्जर भवन को ध्वस्त करने का आदेश