दरभंगा में पुलिस का एक्शन मोड: अलग–अलग थाना क्षेत्रों से वारंटी व शराब मामलों के आरोपी गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले में अपराध एवं अवैध शराब के खिलाफ दरभंगा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई मामलों के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

हायाघाट थाना क्षेत्र में कांड संख्या 25/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त लाल साहनी, पिता लूटन साहनी, निवासी ईनामात, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई हायाघाट थाना द्वारा की गई।

वहीं लहेरियासराय थाना ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर विक्रम महतो, पिता शिवजी महतो, निवासी बेलवागंज, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा लहेरियासराय थाना कांड संख्या 758/25, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्त राम कुमार चौधरी उर्फ विक्की कुमार, पिता ओम प्रकाश चौधरी, निवासी बेलवागंज, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा को भी गिरफ्तार किया गया।

घनश्यामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पोहद्दी में छापेमारी कर 2.4 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपियों —
1. लालबाबू शेख, पिता सलीम शेख
2. दीपक लाल, पिता खगेश्वर लाल देव
दोनों निवासी पोहद्दी, थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया।

उधर कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 24/26, धारा 109 BNS के प्राथमिकी अभियुक्त शंकर कामती, पिता सत्तों कामती, निवासी बलहा, थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।