मिथिला क्रिकेट क्लब व केसीसी की बड़ी जीत,

त्रिपुरारी केशव और भास्वान भारद्वाज का शानदार शतक

दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज 

दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित 25-26 सत्र की जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में दो मुकाबले खेले गए।

दिन के पहले मैच में मिथिला क्रिकेट क्लब ने यंग मेंस क्रिकेट क्लब को 168 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मिथिला क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 289 रन बनाए।

मिथिला की ओर से सलामी बल्लेबाज़ त्रिपुरारी केशव ने शानदार 139 रन (4×13, 6×6) तथा भास्वान भारद्वाज ने 115 रन (4×12, 6×2) की नाबाद शतकीय पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग मेंस क्रिकेट क्लब की टीम 121 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से जितेंद्र ने 37, अंकुश ने 23 और संजीव ने 20 रनों का योगदान दिया।
इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए त्रिपुरारी केशव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में कैदराबाद क्रिकेट क्लब (केसीसी) ने स्काई लार्क क्रिकेट क्लब, जाले को 170 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए केसीसी ने 30 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए।
केसीसी की ओर से अल्तमिस ने 87 रन (4×12, 6×6), आरव ने 34, सन्नी ने 31 तथा विराज ने 23 रनों की उपयोगी पारी खेली।

स्काई लार्क जाले की ओर से गेंदबाज़ी में रोहित ने 3/33, अंकित ने 2/47 जबकि नायाब और निज़ाम ने एक-एक विकेट हासिल किया।
जवाब में स्काई लार्क जाले की टीम मात्र 11 ओवरों में 60 रनों पर ढेर हो गई। बल्लेबाज़ी में मो. निज़ाम ने 22 और रोहित ने 10 रन बनाए। टीम के पाँच बल्लेबाज़ खाता भी नहीं खोल सके।

केसीसी की ओर से गेंदबाज़ी में राहुल कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5/21 विकेट लिए। वहीं आरव ने 2/1 और अनुपम ने 2/27 विकेट चटकाए।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार केसीसी के ऑलराउंडर राहुल कुमार को वरीय खिलाड़ी प्रदीप गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया।