कुशेश्वरस्थान पूर्वी में दो दिवसीय FWR एक्सरसाइज सफल, शिवगंगा पोखर पर हुआ फील्ड अभ्यास
दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान
कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल अंतर्गत शिवगंगा पोखर परिसर में आयोजित दो दिवसीय FWR (फ्लड वॉटर रेस्क्यू) एक्सरसाइज के दूसरे दिन का फील्ड अभ्यास आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में त्वरित राहत, बचाव एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना था।

