बिरौल में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर ऊसे एमडीए कार्यक्रम का शुभारंभ
बिरौल में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर ऊसे एमडीए कार्यक्रम का शुभारंभ
बिरौल में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर ऊसे एमडीए कार्यक्रम का शुभारंभ
दस्तक 7मीडिया /बिरौल
बिरौल प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से ऊसे एमडीए (Mass Drug Administration) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक विभाग के वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में आमजन से दवा का अनिवार्य रूप से सेवन करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में एमओआईसी बिरौल, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिरौल, बीपीएम जीविका, बीएचएम, बीसीएम, पिरामल फाउंडेशन, WHO प्रतिनिधि एवं BMNE उपस्थित रहे। इस दौरान एमओआईसी ने फाइलेरिया रोग के कारण, बचाव एवं एमडीए कार्यक्रम के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समुदाय स्तर पर सभी पात्र व्यक्तियों द्वारा दवा सेवन से ही फाइलेरिया का पूर्ण उन्मूलन संभव है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अंतर-विभागीय समन्वय और सामुदायिक सहभागिता को अहम बताते हुए लोगों से एमडीए दवा का सेवन सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं बीपीएम जीविका ने स्वयं सहायता समूहों और ग्राम संगठनों के माध्यम से जागरूकता अभियान को तेज करने की बात कही।
बीएचएम एवं बीसीएम द्वारा दवा वितरण की व्यवस्था, बूथ एवं हाउस-टू-हाउस गतिविधियों, पर्यवेक्षण तथा रिपोर्टिंग प्रणाली की जानकारी दी गई। पिरामल फाउंडेशन एवं WHO प्रतिनिधियों ने तकनीकी सहयोग और मॉनिटरिंग व्यवस्था पर प्रकाश डाला, जबकि BMNE ने फील्ड स्तर पर सतत निगरानी एवं सहयोग का भरोसा दिलाया।
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं समुदाय प्रतिनिधियों ने फाइलेरिया उन्मूलन का सामूहिक संकल्प लिया और “दवा अपने सामने खिलाएं” का संदेश दिया।
जन वितरण प्रणाली दुकानों की नई अनुज्ञप्ति के लिए औपबंधिक मेधा सूची जारी, 23 फरवरी तक जिला आपूर्ति कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं दावा-आपत्ति
12 फरवरी को दरभंगा में जॉब कैम्प, 20 पदों पर होगी सीधी बहाली, फील्ड ऑफिसर के लिए 10वीं-12वीं पास को मौका, 12,500 रुपये वेतन के साथ पीएफ-ईएसआई की सुविधा