12 फरवरी को दरभंगा में जॉब कैम्प, 20 पदों पर होगी सीधी बहाली,

फील्ड ऑफिसर के लिए 10वीं-12वीं पास को मौका, 12,500 रुपये वेतन के साथ पीएफ-ईएसआई की सुविधा

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैम्प संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आईटीआई के निकट), लहेरियासराय स्थित कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा।

इस जॉब कैम्प में Svatantra Microfin Pvt. Ltd. द्वारा फील्ड ऑफिसर पद के लिए कुल 20 पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। इसमें 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये मासिक वेतन के साथ मुफ्त पीएफ, ईएसआई एवं प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) की सुविधा प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पूरे बिहार में कार्य का अवसर मिलेगा। नियोजक द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थियों के पास दो-पहिया वाहन एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) के माध्यम से स्वयं निबंधन कर सकते हैं या नियोजनालय आकर निबंधन करा सकते हैं।

अभ्यर्थियों को जॉब कैम्प में शामिल होने के लिए बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, 5 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।