जन वितरण प्रणाली दुकानों की नई अनुज्ञप्ति के लिए औपबंधिक मेधा सूची जारी, 23 फरवरी तक जिला आपूर्ति कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं दावा-आपत्ति
जन वितरण प्रणाली दुकानों की नई अनुज्ञप्ति के लिए औपबंधिक मेधा सूची जारी, 23 फरवरी तक जिला आपूर्ति कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं दावा-आपत्ति
जन वितरण प्रणाली दुकानों की नई अनुज्ञप्ति के लिए औपबंधिक मेधा सूची जारी,
23 फरवरी तक जिला आपूर्ति कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं दावा-आपत्ति
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों की नई अनुज्ञप्ति निर्गत करने की प्रक्रिया के तहत तैयार औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी गई है। यह जानकारी जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में तैयार की गई यह औपबंधिक मेधा सूची संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय के सूचना पट्ट पर तथा जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है।
उन्होंने कहा कि मेधा सूची के संबंध में दावा या आपत्ति 23 फरवरी 2026 तक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में दर्ज कराई जा सकती है। दावा-आपत्ति दर्ज कराते समय आवेदकों को अपने कथन के समर्थन में समुचित साक्ष्य संलग्न करना अनिवार्य होगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 23 फरवरी 2026 को अपराह्न 5 बजे तक ही दावा-आपत्ति स्वीकार की जाएगी। इसके बाद किसी भी प्रकार का दावा या आपत्ति मान्य नहीं होगी।