24 फरवरी से पूर्व सभी ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों/स्वामियों को कराना होगा निबंधन
24 फरवरी से पूर्व सभी ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों/स्वामियों को कराना होगा निबंधन
24 फरवरी से पूर्व सभी ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों/स्वामियों को कराना होगा निबंधन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला परिवहन पदाधिकारी, दरभंगा ने बताया है कि शहर क्षेत्र में संचालित ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा के विभिन्न रूटों पर होने वाले आपसी टकराव (Conflict/Overlapping) को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सभी ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा रूटों को जोन में विभाजित किया जाना प्रस्तावित है।
इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु दिनांक 09 फरवरी 2026 से यातायात थाना, दरभंगा में निःशुल्क निबंधन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा वाहन स्वामियों/चालकों से अपील की है कि वे 24 फरवरी 2026 से पूर्व अनिवार्य रूप से अपना निबंधन यातायात थाना, दरभंगा में कराना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
निबंधन से संबंधित किसी भी जानकारी हेतु प्रभारी यातायात थाना, दरभंगा से दूरभाष संख्या 9031827364 पर संपर्क किया जा सकता है।