घर में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक की दरिंदगी ,प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने दबोचा और भेज दिया न्यायिक हिरासत।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शिक्षक का काला करतूत सामने आया हे। ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक ही छात्रा के साथ दुष्कर्म किया हे। रंगे हाथ पकड़े जाने पर उसने शादी की बात कहीं और बाद में मुकर गया। बताया जाता हे कि शिक्षक ने छात्रा का वीडियो बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देता था यही नहीं इस मामले में पंचायत करने की बात कहीं गई लेकिन वह शिक्षक पंचायत को मानने से इनकार कर दिया ,परिजनों को धमकी दी कि कोई केश मुकदमा करोगे तो अंजाम बुरा होगा। बताया जाता हे कि शिक्षक रघेपुरा निवासी विजय कुमार पासवान छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने उसके घर आता था। इस संबंध में बहादुरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई हे। थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हे ॥