पुलिस केंद्र लहेरियासराय में रैतिक परेड, एसएसपी ने किया निरीक्षण, अनुशासन व फिटनेस पर दिया जोर
पुलिस केंद्र लहेरियासराय में रैतिक परेड, एसएसपी ने किया निरीक्षण, अनुशासन व फिटनेस पर दिया जोर
पुलिस केंद्र लहेरियासराय में रैतिक परेड, एसएसपी ने किया निरीक्षण, अनुशासन व फिटनेस पर दिया जोर
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
निरीक्षण क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड ग्राउंड का गहन निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को सुदृढ़ करना बताया गया।
परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस की जांच दौड़ एवं विभिन्न ड्रिल के माध्यम से की गई। वहीं टर्नआउट चेक के तहत वर्दी की स्वच्छता, साज-सज्जा एवं अनुशासन का भी निरीक्षण किया गया। टोलीवार ड्रिल कराकर पुलिस बल में एकरूपता एवं तालमेल बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
इसके साथ ही दरभंगा पुलिस केंद्र में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों के मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण भी नियमित रूप से कराए जाने की जानकारी दी गई।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरकों, साफ-सफाई की व्यवस्था एवं वाहनों की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।