दरभंगा पुलिस की  कार्रवाई: अलग-अलग थानों में वांछित व नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिला दरभंगा में अपराध नियंत्रण एवं न्यायालय के आदेशों के अनुपालन को लेकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 09.02.2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी कर नामजद, NBW तथा इश्तिहार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

अलीनगर थाना की कार्रवाई

अलीनगर थाना कांड संख्या 13/25, धारा 103(1)/3(5) BNS के प्राथमिकी अभियुक्त
मो0 एखलक, पिता मो0 अयूब, साकिन हरियट, थाना अलीनगर, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

सिंहवाड़ा थाना की कार्रवाई

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी
मंगल सहनी, पिता चंदेश्वर सहनी उर्फ जलेश्वर सहनी, साकिन कटासा, थाना सिंहवाड़ा, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।

लहेरियासराय थाना की कार्रवाई

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के तहत
1. गणेश महतो, पिता खाकानू महतो, साकिन पंडासराय
2. धीरू बारी, पिता रोहित बारी, साकिन मुगलपुरा
दोनों थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

मनिगाछी थाना की कार्रवाई

मनिगाछी थाना कांड संख्या 174/25, दिनांक 04.12.2025, धारा 109(1) BNS के तहत प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—
1. गणेश साहू, पिता ललित साहू
2. ललित साहू
3. रामदेव साहू, पिता अनूठी साहू
4. संजीत साहू, पिता रामदेव साहू
5. घूरन साहू, पिता रामदेव साहू
6. नरेश साहू, पिता ललित साहू वहीं दूसरी और

कुर्की वारंटी नवनीत कुमार झा पिता रूपनंद झा ग्राम कन्हौली थाना मनिगाछी जिला दरभंगा के बंद पड़े घर का मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में विधिवत कुर्की की गई।सभी साकिन ग्राम बीसहत, थाना मनिगाछी, जिला दरभंगा।

भालपट्टी थाना की कार्रवाई

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी
अजय कुमार चौपाल, पिता राम सेवक चौपाल, साकिन दुलारपुर, थाना भालपट्टी, जिला दरभंगा को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया।

घनश्यामपुर थाना की कार्रवाई

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी
सत्तों साहू, पिता स्व0 रघुनाथ साहू, साकिन पोहड़ी बेला, थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।

बहेड़ी थाना की कार्रवाई

बहेड़ी थाना कांड संख्या 74/24 के प्राथमिकी अभियुक्त
उपेंद्र मुखिया, पिता राम कृपाल मुखिया, साकिन बागरा, थाना बहेड़ी को गिरफ्तार किया गया।

हायाघाट थाना की कार्रवाई

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी
दिलखुश यादव, पिता प्रमोद यादव, साकिन पौराम, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।