हरिनगर में दलित परिवार से मिले राजद नेता अली अशरफ फ़ातिमी, घटना की कड़ी निंदा, न्याय का दिलाया भरोसा
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान प्रखंड के हरिनगर गांव में हुई दलित समाज के लोगों पर अत्याचार की घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता अली अशरफ फातमी पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजद के कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।

