आयुक्त ने की जनसुनवाई, लगभग 20 मामलों पर हुआ त्वरित संज्ञान
आयुक्त ने की जनसुनवाई, लगभग 20 मामलों पर हुआ त्वरित संज्ञान
आयुक्त ने की जनसुनवाई, लगभग 20 मामलों पर हुआ त्वरित संज्ञान
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने आज प्रमंडलीय सभागार में आम जनों के आवेदनों पर जनसुनवाई की।
इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर आम जनता की शिकायतों की सुनवाई करते हैं और समाधान सुनिश्चित करते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आयुक्त महोदय द्वारा लगभग 20 आवेदनों पर सुनवाई की गई। इन आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अतिक्रमण से संबंधित मामले एवं अन्य जनसमस्याएँ शामिल थीं।
आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शीघ्र एवं विधिसम्मत निवारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए एवं मामलों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित हो, ताकि आम लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।